सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में रोडवेज की बस बाइक को टक्कर मारती दिख रही है। अंधेरा होने की वजह से डिपो का नाम या बस का रजिस्ट्रेशन नंबर नजर नहीं आ रहा है।
अमित अपने पिता के इकलौते बेटे थे। दो साल पहले ही उनकी वंदना से शादी हुई थी। दंपती का कोई बच्चा नहीं है। हादसे के बाद अमित की पत्नी वंदना के साथ बहन अर्चना, दीप्ति और अलका के साथ पिता रामपाल और मां भगवानदेई का रो-रोकर बुरा हाल है।