फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आमने सामने से टकराईं दो बाइकें, तीन साल के बच्चे समेत दो की मौत, दो लोग घायल

Tue, 10 Sep 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शेरगढ़-शाही-बहेड़ी मार्ग पर ग्राम पनबड़िया में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर दादी की गोद में बैठे मासूम की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल हो गया। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद आरिफ, प्रिंस के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ क्षेत्र में शाही-बहेड़ी मार्ग पर ग्राम पनबड़िया में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की भिड़ंत होने से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बरेली के निजी अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मवई काजियान निवासी हरीश कुमार अपनी माता सोमवती व तीन वर्षीय भतीजे प्रिंस के साथ किसी कार्य से बहेड़ी जा रहे थे। दूसरी तरफ से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के थाना पुलभट्टा के गांव अलीनगर फिरोजपुर निवासी मो. आरिफ शेरगढ़ क्षेत्र में रिश्तेदारी में आ रहे थे। पनबड़िया गांव के गन्ना के केंद्र के समीप दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। 

बरेली में हाईवे पर हादसा: लखीमपुर खीरी जा रही स्लीपर बस पेड़ से टकराई, एक यात्री की मौत, नौ घायल
विज्ञापन


इससे मासूम प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे हरीश और उसकी मां सोमवती को गंभीर चोटें आई हैं। दूसरी बाइक पर सवार आरिफ भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए बरेली भिजवाया, जहां इलाज के दौरान 40 वर्षीय आरिफ ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
तीन दिन पूर्व थाना देवरनियां अंतर्गत बरेली-नैनीताल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल बाइक सवार महिला की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। थाना भोजीपुरा के गांव पैगा रुपपुर निवासी कुंवरपाल उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनके बच्चे वहीं पढ़ते हैं। 

शनिवार को वह अपनी पत्नी कुसुमलता (35) को लेकर बाइक से गांव आ रहे थे। रास्ते में रिछा रेलवे स्टेशन के पास पीछे से आते एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कुसुमलता गंभीर घायल हो गईं। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें