फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली- सड़क हादसे में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को रामगंगा पुल पर ट्रक ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर के गांव वंशीनगला में रहने वाला 22 वर्षीय रवि कश्यप दिल्ली में नौकरी करता था। लॉकडाउन लगने पर काम छूटा तो वह गांव आ गया। बुधवार को रवि भमोरा के गांव सरदार ऋनगर में रिश्तेदारी में दावत खाने गया था। साथ में गांव में ही रहने वाला दोस्त दीपक (16) भी था। रात करीब आठ बजे बजे दोनों बाइक से वहां से लौट रहे थे। बाइक रवि चला रहा था। इसी दौरान रामगंगा पुल पर एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस से रवि को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत उसे घोषित कर दिया। वहीं, दीपक ने रात में ही निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को पुल पर ही छोड़कर भाग निकला, सुभाषनगर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। लोगाें ने बताया कि रवि और दीपक के बीच गहरी दोस्ती थी। दिल्ली से लौटने के बाद दोनों अक्सर साथ में रहते थे। हादसे में दोंनो की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें