फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली- पितरों की अस्थियों को मिला मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पितृ पक्ष के समापन के साथ ही पितरों की अस्थियों को मुकाम तक पहुंचाने का अमर उजाला का अभियान भी बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। सर्वधर्म सेवा समिति के सदस्यों ने गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि में रखी अस्थियों का कछला में विधि विधान से विसर्जन किया।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में मान्यता है कि अंतिम संस्कार के बाद जब तक मृतक की अस्थियों का विसर्जन नहीं किया जाता है, उन्हें मुक्ति नहीं मिलती। इसके बावजूद तमाम परिवार अपने पितरों को भूले बैठे थे और उनके अस्थि कलश शहर की विभिन्न श्मशान भूमि में लटके हुए थे। हर साल की तरह इस बार भी पितृ पक्ष की शुरुआत होने पर अमर उजाला ने इनका विसर्जन कराने का बीड़ा उठाया। लगातार इससे संबंधित खबरें प्रकाशित कीं तो तमाम लोगों ने अपने पितरों की अस्थियों का विसर्जन किया। किसी कारणवश जो लोग नहीं पहुंच सके, उनकी पितरों की अस्थियों के विसर्जन को समाजसेवी आगे आए। सिटी और संजयनगर श्मशान भूमि में रखी अस्थियों के विसर्जन के बाद बृहस्पतिवार को सर्व धर्म सेवा समिति के लोग गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि में रखी लगभग 170 लोगों की अस्थियां लेकर कछला पहुंचे। समिति के लोगों ने गंगा में विधि विधान से अस्थियों का विसर्जन कर ब्राह्मणों को भोज कराया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक ज्ञानेश साहू, संस्थापक सचिव प्रवीण उपाध्याय, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश मिश्रा, राजबहादुर शर्मा, अनोखेलाल मौर्य, रघुवीर मौर्य आदि मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए हर वर्ष इस कार्य में सहयोग का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें