फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हरहरपुर मटकली में बहगुल नदी के किनारे दिखे दो मगरमच्छ

विज्ञापन
हरहरपुर में कर्बला के पास बैगुल नदी के किनारे पर बैठे दो मगरमच्छ
विज्ञापन
हाफिजगंज। हरहरपुर मटकली में बहगुल नदी के किनारे दो मगरमच्छ दिखे। इसके भय से ग्रामीण नदी के किनारे आने-जाने से कतराते रहे। ग्रामीणों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर वन विभाग से पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव हरहरपुर मटकली के जलीस अहमद ने बताया कि गांव हरहरपुर के किनारे बैगुल नदी है। अभी चार दिन पूर्व मठ की तरफ एक खेत में मगरमच्छ को बैठा देखा गया था, जिसकी लोगो ने वीडियो बनाकर वन विभाग को सूचना दी है, लेकिन अब गांव के कर्बला की तरफ नदी के ढलान पर दो मगरमच्छ दिखाई दिए। इसके बाद लोगों में खौफ देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा माधो सिंह, अकबर अली गांव पहुंचे। नदी किनारे मगरमच्छों को ढूढा, लेकिन कामयाब नहीं हुए। उन्होंने ग्रामीणों को नदी के किनारे अकेले जाने से मना किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें