फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों को हुआ एक दूसरे से प्यार: पति-पत्नी की तरह रहने की खाईं कसमें, एक ने दिया धोखा; जेवर-मोबाइल लेकर भागी

Sat, 05 Apr 2025 10:29 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

दिल्ली से आई युवती ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी काम की तलाश में चार साल पहले दिल्ली गई थी। वहां उसने अपने साथ किराये के कमरे में रख लिया। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। 
विज्ञापन
दो बहनों को हुआ एक दूसरे से प्यार - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से दो युवतियों के प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में रहने वाली युवती बरेली के भमोरा निवासी फुफेरी बहन से समलैंगिक प्यार में बंध गई। दोनों ने पति-पत्नी की तरह जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई थीं। अब दोनों का भरोसा एक-दूसरे से उठ गया है। इनमें से एक युवती ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। ममेरी बहन पर मोबाइल फोन और जेवर लेकर भाग जाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

धोखा देकर भागी दिल्ली
दिल्ली से आई युवती ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी काम की तलाश में चार साल पहले दिल्ली गई थी। वहां उसने अपने साथ किराये के कमरे में रख लिया। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगीं। साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। लेकिन बीते दिनों से फुफेरी बहन के व्यवहार में बदल आ गया। वह उसका फोन और जेवर चुराकर दिल्ली से भाग आई। जब उसे कॉल किया तो उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद वह यहां आई है।  
विज्ञापन

सामान मांगा तो फुफेरे भाई ने की छेड़छाड़
युवती का आरोप था कि उसने भमोरा में बहन के घर पहुंचकर अपना सामान मांगा तो फुफेरे भाई ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। आरोप है कि फुफेरी बहन ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर पिता को थाने का चौकीदार बताते हुए चाकू से हमला करवाने और तेजाब डलवाने की धमकी दी है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। झगड़े के पीछे फुफेरी बहन की किसी युवक से दोस्ती होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें