पीड़िता बयान से मुकरी, दुष्कर्म का आरोपी दोषमुक्त
स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट देवाशीष ने थाना भमोरा क्षेत्र के एक गांव के निवासी अभिजीत को दोषमुक्त करते हुए शुक्रवार को बरी कर दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता ने बयान बदल दिया। दूसरी ओर अभियोजन पक्ष उसे नाबालिग साबित करने में भी नाकाम रहा।
भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने गांव के ही अभिजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 14 सितंबर 2016 को उसकी नाबालिग भतीजी को अभिजीत खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान प्रति परीक्षा में युवती ने कहा कि अभिजीत ने उसके साथ कोई बुरा काम नहीं किया। उसके ताऊ ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट दर्ज कराने वाले वादी ने भी कहा कि उसने अभिजीत के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। इस संबंध में वह कई बार अधिकारियों को बता चुका है। पंजीकृत डाक से भी अपनी बात अधिकारियों तक भेज चुका है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अभिजीत को दोषमुक्त करार दिया।