फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चों में हुए विवाद के बाद दो समुदाय आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अकेला परिवार को देखकर दूसरे समुदाय के लोगों ने किया पथराव, जानकारी पर विहिप के कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
विज्ञापन

फरीदपुर। बच्चों में हुए विवाद के बाद दो समुदायों में तनाव बढ़ गया। एक परिवार को अकेला पाकर दूसरे समुदाय के लोगों ने घेरकर पथराव कर दिया। घंटों तक पीड़ित परिवार के लोग घर में कैद रहे। पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इधर, पथराव की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी रोष प्रकट कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
फरीदपुर क्षेत्र के नई बस्ती रेशम बाग निवासी अंजलि ने सोमवार दोपहर फरीदपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके सामने रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों के बच्चों से उनके बच्चों में कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर को घेर लिया। तनाव बढ़ता देखकर वह बच्चों सहित घर के अंदर छुप गई। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के लोगों ने घंटों तक उसके घर पर पथराव किया। इस दौरान वह घंटों तक घर में कैद थीं। किसी तरह थाने पहुंचकर महिला ने काम पर गए पति को फोन कर बुलाया। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर ने कहा कि मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं, इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें