फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दर्दनाक हादसा: दिल्ली हाईवे पर ट्रक ने पीछे से टेंपो को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत

Tue, 05 Sep 2023 02:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सिमरा गांव के सामने ट्रक ने पीछे से टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो में पीछे बैठे दो बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक और टेंपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली- लखनऊ हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से टेंपो सवार शाहजहांपुर के थाना गढ़िया रंगीन के गांव रपड़िया नवादा निवासी रजनी (7) और थाना कांट के गांव हाशिमपुर खेड़ा निवासी अनुराग (8) की मौत हो गई। सिमरा गांव के पास दोपहर करीब दो बजे हुए सड़क हादसे में सुमन, संतोषा और ध्रुव घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद टेंपो का चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराने के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है। दोनों बच्चे अपने परिजनों के साथ बीसलपुर के घुंघचैया गांव में एक रिश्तेदार के घर नामकरण समारोह से लौट रहे थे। फरीदपुर से गांव जाने के लिए वह टेंपो में सवार हुए थे।

ये भी पढ़ें- UP: धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी देने के आरोपी अनस को मिली जमानत; सोशल मीडिया पर लिखा था ये मैसेज

विज्ञापन

मृतकों के नाम 

रजनी (सात वर्ष) पुत्री प्रेमराज निवासी रपडिया नवादा, थाना गढ़िया रंगीन (शाहजहांपुर) 
अनुराग (आठ वर्ष) पुत्र ध्रुव कुमार ग्राम हासिमपुर खेड़ा, कांठ (शाहजहांपुर) 
विज्ञापन

सिमरा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी सवारियों को बैठाने के लिए टेंपो के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। पीछे आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। रजनी और अनुराग छिटककर दूर जा गिरे। ट्रक के पहिये के नीचे आने से रजनी की मौके पर ही मौत हो गई। 

गंभीर घायल अनुराग ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें