फरीदपुर। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्वारिकेश चीनी मिल के पास एक कार चालक को झपकी आ गई, जिससे कार आगे चल रही दूसरी कार से टकरा गई। दोनों कारें डिवाइडर से टकराकर पलट गईं। हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
रविवार सुबह समय लगभग सात बजे ग्राम पचौमी स्थित गोविंद ढाबा के संचालक पपेंद्र सिंह अपनी कार से पचौमी में अपने खेत पर जा रहे थे। सुबह लगभग सात बजे दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचौमी द्वारिकेश शुगर मिल के पास अंबे स्टोर के सामने उनकी कार को पीछे से बरेली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों कारें डिवाइडर से टकराकर पलट गईं। पुलिस के मुताबिक पीछे से आई कार के चालक दीपक निवासी दिल्ली को झपकी आ गई थी जिससे हादसा हुआ। दोनों कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को बरेली अस्पताल भिजवाया और घायलों के परिजनों को भी सूचना दी। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।