फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक को ओवरटेक के चक्कर में दो बाइकें टकराईं, दो युवकों की मौत

Fri, 12 Dec 2025 10:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
विज्ञापन
पुष्पेंद्र और रजत (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

बरेली के नवाबगंज इलाके में बृहस्पतिवार रात बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ओवरटेक के चक्कर में आदर्श कॉलेज के सामने दो बाइक आपस में भिड़ गईं। इसी दौरान पीछे से आए भूसा भरे ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पेंद्र की बाइक पर पीछे बैठे साथी 20 वर्षीय रजत ने शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


दोनों ही युवक इलाके के गांव नौआ नगला के निवासी थे। पुष्पेंद्र अपने साथी रजत के साथ शाम ढले घर से बाइक लेकर निकले थे। पुष्पेंद्र एक शादी समारोह में शामिल होने नवाबगंज आ रहे थे। नवाबगंज थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक गांव हरदुआ किफायतुल्ला के पास इनकी बाइक से आगे जा रहे भूसा भरे ट्रक को ओवरटेक किया। आगे निकलकर इनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। 

उसी दौरान भूसा भरा ट्रक पुष्पेंद्र की बाइक पर चढ़ गया। पुष्पेंद्र की कुचलकर मौत हो गई जबकि रजत समेत दूसरी बाइक पर बैठे दो लोग गंभीर घायल हो गए। अब रजत ने भी दम तोड़ दिया। गांव में दोनों ही युवकों के घर आसपास हैं। रजत पढ़ाई भी कर रहा था। दोनों ही युवक अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे, इनकी शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें