फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी के जंगल में छिपा देते थे बाइक, कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

बरेली। कोतवाली पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद रेलवे कॉलोनी के जंगल में छिपा देते थे।
कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस महिला थाने के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बरेली कॉलेज की ओर से दो बाइक सवार आते दिखे। पुलिस को देख बाइक सवारों ने बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने नाम विपिन कुमार व नासिम बताया। दोनों ही इज्जतनगर के करमपुर चौधरी के निवासी हैं।
विज्ञापन

आरोपियों से पुलिस को जो बाइक बरामद हुई, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रेलवे कॉलोनी के जंगल में छिपाई तीन चोरी की बाइकें बरामद कीं। आरोपियों ने बताया कि दोनों रैपिडो राइडर हैं। अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी करने लगे। ब्यूरो
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
बरेली। प्रेमनगर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को डेलापीर निवासी सतीश दिवाकर की बाइक चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बाइक की तलाश कर रही थी। शनिवार को रेलवे कॉलोनी के पास से पुलिस ने नवाबगंज निवासी विवेक गंगवार व पीलीभीत के बीसलपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें