फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिट्टी ढो रहे डंपर की टक्कर सेे दो बाइक सवार घायल

Mon, 02 Mar 2026 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहपुरा जागीर अंडरपास के पास रविवार शाम मिट्टी से भरे डंपर की टक्कर सेे दो बाइक चालक घायल हो गए। हेलमेट लगे होने से दोनों के सिर में गहरी चोट नहीं आई। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने घायलों को बरेली में अस्पताल भेजा है। डंपर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

थाना सिरौली के गांव कुतरैया निवासी सुनील बाइक से गांव रहपुरा जागीर में अपनी बुआ के घर जा रहे थे। वहीं, थाना इज्जतनगर के बड़ी विहार निवासी झंडू हुसैन भी रहपुरा जागीर में किसी काम के लिए बाइक से जा रहे थे।
शाम 7:45 बजे रहपुरा अंडरपास के पास सामने आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने दोनों बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील छिटककर डंपर के नीचे आ गए। झंडू हुसैन भी अलग गिरकर चोटिल हो गए। सूचना पर गई पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा है। सुनील की हालत नाजुक है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया डंपर को कब्जे में ले लिया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें