फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवकाश पर गए दो मुख्य आरक्षी लौटे ही नहीं, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। काफी समय से गैरहाजिर दो मुख्य आरक्षियों को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया। एसएसपी के पीआरओ अमित पांडेय ने बताया कि कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी अनुज कुमार 15 फरवरी को तीन दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर गए थे। अवकाश समाप्त होने के बाद भी वह अनधिकृत रूप से लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। उन्हें निलंबित करके विभागीय जांच शुरू कराई गई है। कोतवाली के ही मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध कुमार 10 फरवरी को 12 दिन का अवकाश लेकर रवाना हुए थे। अवकाश समाप्त होने के बाद वह ड्यूटी पर नहीं लौटे। उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें