फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Wed, 04 Oct 2023 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नैनीताल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वह सत्संग में शामिल होने के लिए रूद्रपुर जा रहे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर पेट्रोल पंप के पास खड़ा कराया है। चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

बिजौरिया गौटिया निवासी मिढ़ई लाल (55) अपने पड़ोसी मुन्नालाल (53) के साथ सत्संग में शामिल होने के लिए बाइक से रूद्रपुर जा रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे नैनीताल हाईवे पर जैसे ही वह टोल प्लाजा के पास पहुंचे पीछे से आ रही निजी स्कूल की बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे।
पहिया ऊपर से गुजरने की वजह से मिढ़ई लाल की मौके पर ही मौत हो गई। मुन्नालाल गंभीर घायल हो गए। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। मिढ़ई लाल का भतीजा उमरायलाल पास में ही एक खेत में काम कर रहा था। हादसा होता देख वह मौके पर पहुंचा। परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्नालाल तुरंत ही उपचार के लिए बरेली भेजा। मिढ़ई लाल के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बरेली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शाम करीब चार बजे मुन्नालाल ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मिढ़ई लाल के परिवार में पत्नी रामस्नेही के अलावा छह बेटियां हैं। मुन्नालाल की पत्नी का कई साल पहले निधन हो गया था। इकलौती बेटी का भी वह विवाह कर चुके हैं। वह अपनी मां के साथ रहते थे। बहेड़ी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी बस से भेजे गए छात्र
हादसे के बाद बस में बैठे विद्यार्थी डर गए। चालक ने सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। वहां से दूसरी बस भेजी गई। इस बस से सभी को स्कूल लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें