फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में महिला पार्षद प्रत्याशी ने मंगाई शराब, बेटा समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 May 2023 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

निकाय चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब मंगाई जा रही है। बरेली में ऐसी ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक महिला प्रत्याशी के बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी कार से शराब बरामद हुई है। 
विज्ञापन
शराब के साथ पकड़े गए दो युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पार्षद पद की महिला प्रत्याशी ने वोटरों को रिझाने के लिए शराब मंगाई। कार से शराब लेकर आ रहे उसके बेटे समेत दो लोगों को थाना किला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार को सीज कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात किला पुलिस सब्जी मंडी के पास चेकिंग कर रही थी। सफेद रंग की कार चमन मठिया की तरफ से आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने कार को घेरकर रोका और उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों ने खुद को संजय सिंह निवासी नेकपुर बाग मढ़ीनाथ और पवन कुमार निवासी सिगरेट गोदाम वाली गली नेकपुर बताया।

विज्ञापन

चुनाव लड़ रही मां ने दिए रुपये 

कार की पिछली सीट पर नौ पेटी देसी शराब (405 पौवे) और वार्ड 25 से पार्षद प्रत्याशी ममता रानी के पंफलेट रखे थे। पूछताछ में संजय ने बताया कि उसकी मां ममता रानी वार्ड 25 से पार्षद प्रत्याशी हैं। यह शराब वोटरों को बांटने के लिए ले जा रहे थे। चुनाव लड़ रही मां ने ही उसे शराब खरीदने के लिए 45 हजार रुपये दिए थे। संजय ने बताया कि कार उसके बहनोई की है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। किला थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें