फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हेरोइन की डिलीवरी देने आई असम की महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजय नगर निवासी कैफे संचालक को हेरोइन की डिलीवरी देने आई असम की महिला और कैफे संचालक की बहन को बरेली एएनटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 211 ग्राम हेरोइन और 265 ग्राम अफीम व 1.71 लाख रुपये और तमंचे की बरामदगी की गई। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर एनडीपीएस कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कैफे संचालक व उसके भाई को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

चार जुलाई को नगालैंड पुलिस ने नारकोटिक्स मुख्यालय लखनऊ से इनपुट साझा कर बताया कि सोटो नाम के व्यक्ति ने कुछ मादक पदार्थ विमोल करमाकर और तोहिदुल एसके को डिलीवर किया है। इस मादक पदार्थ की डिलीवरी विमोल करमाकर की पत्नी प्रियंका दास और उसकी साथी लक्षी दास बरेली में करने वाली हैं। लखनऊ मुख्यालय से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बरेली के प्रभारी विकास यादव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस के मुताबिक साझा किए मोबाइल नंबरों की लोकेशन संजय नगर की आ रही थी। पता लगा कि मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मेगा सिटी संजय नगर निवासी जगजीत उर्फ कपिल कर रहा है। जगजीत के यहां टीम पहुंची तो वह भाग निकला। यहां मुखबिर ने बताया कि असम की जो महिला तस्करी करने आई है वह जंक्शन के पास एक लाॅज में ठहरी है। वह रुहेलखंड यूनिवर्सिटी रोड पर खड़ी है। नारकोटिक्स और बारादरी पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। महिला ने अपना नाम प्रियंका दास पत्नी विमोल करमाकर थाना बोकाजान, जिला कार्बी आंगलोंग असम का निवासी बताया।
विज्ञापन

एनएटीएफ के एसपी चक्रेश जैन लखनऊ और सीओ भगवान दास मेरठ से कार्रवाई की जानकारी के बाद बरेली पहुंच गए। प्रियंका ने बताया कि चार दिन पहले वह अपनी साथी लक्षीदास के साथ अफीम और हेरोइन लेकर बरेली आई थी। अफीम उसने जगजीत, उसके भाई गुरप्रीत उर्फ गोपी और इनकी बहन सिमरन निवासी मेगा सिटी संजय नगर को दे दी। रुपये देने पर हेरोइन की डिलीवरी भी तीनों भाई-बहनों को देनी थी। प्रियंका के पास से 211 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल और 71120 रुपये बरामद हुए। प्रियंका को लेकर टीम जगजीत के मेगा सिटी स्थित घर पहुंची। वहां जगजीत की बहन सिमरन मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सिमरन ने टीम को बताया कि उसके दोनों भाई मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। जगजीत तस्करी में गुवाहाटी जेल भी जा चुका है। वहां जमानत कराने गई तो प्रियंका दास से दोस्ती हो गई। सिमरन की निशानदेही पर घर से 265 ग्राम अफीम, एक हाइड्रोक्लोरिक एसिड, एंटी माइनर मशीन, क्रिप्टो करेंसी सर्वर, लैपटॉप, डीवीडी, आईपैड, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, तीन मोबाइल, एक तमंचा और एक कार बरामद कर ली गई। बारादरी थाने में विकास यादव की ओर से प्रियंका दास, सिमरन, जगजीत उर्फ कपिल और गुरप्रीत उर्फ गोपी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। तमंचा मिलने पर शस्त्र अधिनियम की रिपोर्ट अलग से भी लिखी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें