फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंचायत चुनाव से पहले बढ़े झगड़े... 4913 अपराधी चिह्नित, खुराफातियों का डाटा जुटा रही पुलिस

Mon, 07 Jul 2025 04:25 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में पुलिस ने 4913 अपराधियों को चिह्नित किया है। इनमें बहेड़ी सर्किल में सर्वाधिक हैं। खुराफातियों का डाटा भी जुटाया जा रहा है। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन गांवों में झगड़े बढ़ गए हैं। बरेली जिले में दुष्कर्म जैसी शिकायतें भी ज्यादा आने लगी हैं। पुलिस ने सत्यापन कर 4913 अपराधियों को चिह्नित किया है। इसमें बहेड़ी सर्किल में सर्वाधिक 2,155, नवाबगंज में 913, आंवला में 445, हाईवे सर्किल में 427 अपराधी शामिल हैं। जिले में 702 रंजिश के मामले भी चिह्नित किए हैं। इसमें बहेड़ी सर्किल के 235, आंवला के 123, हाईवे सर्किल के 101 और फरीदपुर सर्किल में 87 मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


सियासी लोगों के इशारे पर चुनाव में बवाल की आशंका पर पुलिस अभी से सक्रिय हो गई है। अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। जो अपराधी राजनीति में सक्रिय हैं, उनकी भी निगरानी की जा रही है। ग्रामीण इलाकों से आ रही झगड़े, छेड़खानी और दुष्कर्म की शिकायतों की बारीकी से जांच की जा रही है। खुराफाती लोगों को मुचलका पाबंद करने की भी तैयारी है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिहाज से गांवों में सियासी गतिविधियां पहले ही शुरू हो जाती हैं। इस लिहाज से शिकायतें बढ़ी हैं तो पुलिस भी निगरानी कर रही है। सभी थानों व पुलिस कार्यालय पर अलग से रजिस्टर रखवाकर इस तरह के विवादों व खुराफाती तत्वों का डाटा एकत्र जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें