फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मालगाड़ी के इंजन से तेल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
मालगाड़ी के इंजिन से डीजल चोरी करने वाले दो व्यक्ति आरपीएफ पुलिस ने किए गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र के टिसुआ स्टेशन पर एक नवंबर को मुरादाबाद से शाहजहांपुर जा रही एक मालगाड़ी के इंजन के डीजल टैंक से डीजल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों नीलेश और शिवकुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरपीएफ कर्मियों के अनुसार मालगाड़ी जब स्टेशन पर रुकी तब आरोपियों ने करीब पचास मीटर पाइप डालकर पचास लीटर की केनों में डीजल निकाल लिया। पायलट की सूचना पर आरपीएफ चौकी बिलपुर इंचार्ज नरवीर सिंह मौके पर पहुंचे। वहां से 50 लीटर डीजल से भरी हुई कैनें, पाइप और पांच खाली कैनें बरामद कीं।
डीजल चोर गिरोह का था हाथ
शुक्रवार रात को मुखबिर की सूचना पर गांव मटेनिया के नीलेश और शिवकुमार उर्फ नन्नू को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बिहार का दिलीप समेत कुछ लोगों की उनसे कुछ समय पहले मुलाकात हुई थी, जिनको टिसुआ में हाईवे के पास किराए पर एक महीने पहले कमरा दिलवाया था। वहीं लोग अन्य लोगों को बुलाकर ढाबों पर खड़े ट्रकों से भी डीजल चोरी करते थे। टिसुआ में भी मालगाड़ी के इंजिन से तेल चोरी करने गए थे। वे लोग पूरे गिरोह को संचालित करते थे। वह लालच में आकर आरोपियों का साथ देते थे।
विज्ञापन

-
अन्य साथियों की तलाश शुरू
बिलपुर आरपीएफ पुलिस के चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन से डीजल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। रविवार को न्यायालय के समक्ष आरोपियों को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें