फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लल्ला गद्दी और भाजपा नेता के परिजन सौरभ व टिंकू पर लगा गुंडा एक्ट, बारादरी पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 15 Nov 2025 10:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर बारादरी पुलिस ने लल्ला गद्दी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। अधिवक्ता के पति पर गोली चलाने के आरोपियों पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
लल्ला गद्दी, सौरभ और टिंकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के माफिया रहे पूर्व विधायक अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी उर्फ मोहम्मद रजा और महिला अधिवक्ता के पति पर गोली चलाने वाले भाजपा नेता के परिवारीजन सौरभ राठौर व टिंकू राठौर पर बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने शिकंजा कस दिया है। तीनों पर बारादरी थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।

चक महमूद निवासी लल्ला गद्दी ने बरेली जिला जेल में बंद रहे माफिया अशरफ को जेल के अंदर सहूलियत पहुंचाई थी। प्रयागराज के चर्चित उमेशपाल हत्याकांड के शूटरों से उसकी मुलाकात कराने में मदद की थी। इसके बाद लल्ला गद्दी और उसके साथियों को जेल जाना पड़ा था।

अधिवक्ता के पति पर गोली चलाने वालों पर भी कार्रवाई

विज्ञापन

शहर के जोगी नवादा निवासी सौरभ राठौर और टिंकू राठौर ने महिला अधिवक्ता रीना सिंह के पति पर गोली चलाई थी। दोनों भाइयों का नाम एक भाजपा नेता भी जुड़ता रहा है। तीनों के खिलाफ विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज है तो कई मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि इन तीनों पर अब पुलिस प्रशासन ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। तीनों की गतिविधियों पर अब पुलिस खासतौर पर नजर रखेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें