फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार, तमंचों और छुरी के साथ दो गो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सहुआ के जंगल में हुई गोकशी के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने फरीदापुर चौधरी के रोहित खां उर्फ निहाल और इमरान को लग्जरी कार, दो तमंचा, कारतूस और छुरी आदि के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी डेयरी से गाय खरीदते थे और जंगल में गोकशी करके लग्जरी कार से मांस सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गोकशी में लिप्त थे। रोहित खां के खिलाफ पांच और इमरान के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पीरबहोड़ा के वसीम, भूड़ा भोजीपुरा के जीशान, परतापुर जीवन सहाय के रमन कालिया उर्फ जफर भूड़ा के कल्लू उर्फ कलुआ और धौराटांडा के अजीम निदानी को भी इस मामले में नामजद किया है। आरोपियों ने बताया कि वे लोग किला की एक डेयरी से गोवंशीय पशु खरीदकर लाते थे। फिर उसे जंगल में वध करके लग्जरी कार से जगह-जगह सप्लाई करते थे।
मुठभेड़ में घायल हो चुका फाइनेंसर
पुलिस के मुताबिक इस गैंग का लीडर रमन उर्फ कालिया है। उसकी हिस्ट्रीशीट भी है। कुछ समय पहले वह पुलिस मुठभेड़ में घायल भी हुआ था लेकिन जेल से छूटने के बाद फिर गोकशी शुरू कर दी। कल्लू उर्फ कलुआ इस गैंग का फाइनेंसर है। डेयरी से गाय खरीदने और मांस सप्लाई करने के लिए कार खरीदने के लिए रुपये वही देता है। बरामद कार भी उसने ही खरीदकर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें