फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीए में सीटों के सापेक्ष ढाई गुना आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। तीन जुलाई तक चलने वाली आवेदन प्रक्रिया में अभी तक स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए कुल 10,298 से अधिक आवेदन हुए हैं। इनमें सर्वाधिक बीए में आए हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बीए की कुल 1840 सीटें हैं। इन पर अब तक कुल 4716 आवेदन आए हैं। सीटों के सापेक्ष आवेदन करने वालों की संख्या ढाई गुना से भी ज्यादा है। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से मेरिट काफी ऊपर जाने की संभावना है। इसके चलते विद्यार्थियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
बीएससी गणित वर्ग में आवेदन की रफ्तार धीमी है। महाविद्यालय में कुल उपलब्ध 880 सीटों पर अब तक सिर्फ 671 आवेदन ही आए हैं। ऐसे में आवेदन करने वाले सभी को आसानी से प्रवेश मिल जाएगा। संवाद
विज्ञापन

अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों का हाल
- बीएससी जीव विज्ञान : 720 सीटों के मुकाबले 1926 आवेदन

- बीकॉम : 1040 सीटों के मुकाबले 1344 आवेदन

- बीकॉम ऑनर्स : 120 सीटों के मुकाबले 369 आवेदन


अंतिम तिथि बढ़ी, लेकिन चुनौती बरकरार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून करने के बाद बरेली कॉलेज ने भी अंतिम तिथि तीन जुलाई तक बढ़ा दी है। इस विस्तार से उन विद्यार्थियों को लाभ हुआ है जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे। अब कॉलेज प्रशासन के सामने इन आवेदनों की छंटनी और पारदर्शी तरीके से प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की बड़ी जिम्मेदारी है।

विद्यार्थियों का रुझान सिविल सेवा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से वह ऐसे पाठ्यक्रमों को चुन रहे हैं, जिनमें पढ़ाई के साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करते रहे। जिन पाठ्यक्रमों में आवेदन अधिक आए हैं, उनमें मेरिट भी ऊंची रहने का अनुमान है।- प्रो. वंदना शर्मा, मुख्य प्रवेश नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें