फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अध्यक्ष-मंत्री पदों पर दो-दो अधिवक्ताओं ने कराया नामांकन

विज्ञापन
पलिया बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान मौजूद चुनाव अ​धिकारी व अन्य अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया में 20 व 21 जनवरी को नामांकनपत्र खरीदे और जमा किए गए। मंगलवार को अध्यक्ष व मंत्री पदों पर दो-दो अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया है। इसके अलावा सात पदों पर कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंकने के लिए तैयार हैं। उपाध्यक्ष व अंकेक्षक पद पर एकल नामांकन के कारण इन दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


पलिया बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को सात पदों पर कुल 12 लोगों ने अपने नामांकन जमा किए हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर मधुसूदन तिवारी, प्रदीप कुमार मेनरो, उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र राठौर, महामंत्री पद पर विष्णु शुक्ला व बनारसी लाल, संयुक्त मंत्री पद पर कौशल किशोर नाग व परमिंदर भार्गव ने नामांकन कराए हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर मनोज राठौर व रामभक्त, अंकेक्षक पद पर मोहम्मद युनुस, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र व बसंत प्रजापति ने अपने-अपने नामांकन कराए हैं। इसमें उपाध्यक्ष व अंकेक्षक पर एकल नामांकन होने के कारण यह पद निर्विरोध निर्वाचित होने तय माने जा रहे हैं। फिलहाल 22 व 23 जनवरी को नामांकनपत्रों की जांच होगी और नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद ही बचे हुए प्रत्याशियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 31 जनवरी को बार एसोसिएशन का मतदान होना है। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी अशर्फीलाल शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी सुनील शुक्ला, रविंद्र शर्मा, भागीरथ शाक्य, रामचंद्र गौतम, इंतजार हुसैन खान, भारत भूषण उर्फ विकास गुप्ता एडवोकेट लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें