फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे समुदाय की महिला से प्यार करता है पति, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 21 Jan 2025 07:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक महिला ने अपने पति और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति दूसरे समुदाय की महिला से प्यार करता है। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना कैंट क्षेत्र में रहने वाला युवक दूसरे समुदाय की महिला से प्रेम करता है। जब यह बात उसकी पत्नी को पता चली तो उसने पति और उसके परिजन समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


बरकलीगंज निवासी महिला ने बताया कि उसका पति नाजिम काम करने रुड़की गया था। वहां नाजिम दूसरे समुदाय की शादीशुदा महिला के प्रेम में पड़ गया। विरोध करने पर नाजिम ने तलाक देने की धमकी दी। नाजिम उसकी बहनों और रिश्तेदारों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। 

नाजिम बोला कि दूसरी जगह से काफी माल मिलेगा। अगर यहां रहना है तो मुझे कार खरीदकर दो। नाजिम की पत्नी ने जान को खतरा जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। कैंट थाने में नाजिम समेत एक 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें