फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: जनसेवा केंद्र संचालक से छिनैती करने के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Wed, 02 Sep 2026 10:38 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)

सार

बरेली के मीरगंज में जनसेवा केंद्र संचालक से बैग छीनने के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार रात हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपियों से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की गई है। 
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मीरगंज थाना पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद छिनैती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और छिनैती के 9,500 रुपये बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। इन आरोपियों ने 29 जुलाई की रात एक जनसेवा केंद्र संचालक से बैग छीना था। 

विज्ञापन




रम्पुरा जाटान निवासी निर्देव कुमार 29 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे थे। दुलीराम इंटर कॉलेज के पास मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका बैग झपट्टा मारकर छीन लिया था। बैग में रुपये रखे थे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित की थी। 
विज्ञापन


सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि बुधवार रात मीरगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने बलूपुरा चौराहे के पास दो आरोपियों के होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।

विज्ञापन

मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी और उसके साथी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घायल ने अपना नाम रवि पुत्र अशोक (26) निवासी मोहल्ला शिवपुरी बताया। दूसरे आरोपी की पहचान विक्की पुत्र मूलचंद (19) निवासी मोहल्ला मालीपुरा, मीरगंज के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने 29 जुलाई को हुई छिनौती की घटना स्वीकार की है।

घायल रवि को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके अन्य साथियों, आपराधिक इतिहास और पूर्व की घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ के संबंध में भी नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें