फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोस्त चलाता रहा कार... पीछे वाली सीट पर साथी युवती से करता रहा दरिंदगी; मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 11:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली/आंवला

सार

बदायूं के थाना कादरचौक के एक गांव की युवती थाना सिविल लाइंस के एक मोहल्ले में रहती है। मंगलवार रात उसने आंवला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मनौना के शानू से हो गई थी। शानू ने खुद की पहचान छिपाकर अपना नाम शनि बताया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनौना धाम घूमने आई बदायूं की अनुसूचित जाति (एससी) की युवती से उसके इंस्टाग्राम मित्र ने अपने दोस्त के सहयोग से मंगलवार रात चलती कार में दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार तड़के आंवला थाने के गांव मनौना निवासी आरोपी शानू और उसके दोस्त आरिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शानू के दोनों पैरों और आरिफ के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार, दो तमंचे, चार कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन

बदायूं के थाना कादरचौक के एक गांव की युवती थाना सिविल लाइंस के एक मोहल्ले में रहती है। मंगलवार रात उसने आंवला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मनौना के शानू से हो गई थी। शानू ने खुद की पहचान छिपाकर अपना नाम शनि बताया। यह भी कहा कि वह हिंदू है और उसी की जाति का है। दोनों में अक्सर बात होने लगी। 

मंगलवार को वह मनौना धाम आई थी। इस बारे में उसने शानू को भी बताया था। शाम सात बजे शानू और उसका दोस्त आरिफ कार से आए। शानू ने उसे मीठी-मीठी बातों में फंसाकर कार में बैठा लिया और बिसौली रोड पर ले गया। आरिफ कार चलाता रहा और शानू ने कार की पीछे की सीट पर उसके साथ दुष्कर्म किया। कार दौड़ती रही और शानू उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। रात नौ बजे दोनों शानू और आरिफ उसे मनौना धाम गेट के पास तमंचा दिखाकर धमकाते हुए कार से धक्का देकर भाग गए।

मंगलवार रात ही एसपी साउथ अंशिका वर्मा और सीओ आंवला नितिन कुमार ने घटना स्थल का मुआयना किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि मंगलवार-बुधवार रात तीन बजे आरोपियों के संबंध में सूचना मिली कि वह कार समेत रेवती मोड़ के पास भागने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोशल मीडिया पर हिंदू नाम से कई आईडी चलाता है शानू
मनौना धाम आई बदायूं की अनुसूचित जाति की युवती से चलती कार में दुष्कर्म करने का आरोपी शानू और उसका दोस्त आरिफ ने फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल प्लेटफॉर्म पर हिंदू नाम से कई आईडी बना रखी है। इन आईडी के जरिये वे हिंदू युवतियों से दोस्ती करते थे। पीड़िता का कहना है कि उसको पहले नहीं पता था कि शानू ने अपनी पहचान छिपाई है। वारदात के बाद उसने वहां अपनी बहन और बहनोई को सूचना दी। तब गांव के लोगों से शानू की असलियत पता चली। दोनों ने कई और लड़कियों को फंसा रखा है।

वारदात की सूचना पर मंगलवार रात ही एसपी साउथ अंशिका वर्मा और सीओ आंवला नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म के मामले में शानू और आरिफ नाम के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से दोनों घायल हुए हैं। शानू ने पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की थी। आरोपियों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म के मामले में शानू और आरिफ नाम के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से दोनों घायल हुए हैं। शानू ने पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की थी। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामले में आर्म्स एक्ट, मुठभेड़ समेत अन्य धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। - नितिन कुमार, सीओ आंवला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें