फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किच्छा से बाइक चोरी कर आ रहे दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बहेड़ी। चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार उत्तराखंड के दो बाइक चोर
विज्ञापन
बहेड़ी। उत्तराखंड के बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने चोरी की बाइक और तमंचा व चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर किच्छा जनपद उधम सिंह नगर में पूर्व में चोरी के एक-एक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड के किच्छा की बाजार से बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरी के आरोपी को फैजगंज गांव के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उत्तराखंड पुलिस उनका पीछा कर रही थी। इसलिए वह यूपी की ओर भाग आए। वह बाइक चोरी करने का गैंग चलाते हैं। चोरी की बाइकों को बेचकर वह अपने शौक पूरे करते हैं। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि अजय गुप्ता निवासी मोहल्ला बंडिया थाना किच्छा और विशाल कोहली निवासी सब्जी मंडी पुलभट्टा उत्तराखंड पर चोरी का एक-एक मुकदमा किच्छा थाने में भी पूर्व में दर्ज है। दोनों बेहद शातिर चोरी के आरोपी हैं। उत्तराखंड में बाइक चोरी गैंग के लीडर हैं। दोनों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दोनों को सिविल कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपी बेहद शातिर चोर हैं। इनके कब्जे से किच्छा में चोरी की बाइक बरामद की गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
- संजय तोमर, इंस्पेक्टर बहेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें