फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी की दो बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें, एक तमंचा, एक कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ नितिन कुमार ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मिलक रौंधी वाले रास्ते से बदायूं रोड के पास पहुंची। यहां से आंवला थाना क्षेत्र के मठिया खेड़ा निवासी रघुनाथ राम उर्फ पप्पू (19) और सुभाषनगर थाना क्षेत्र के इटौआ निवासी गौतम सागर (24) को गिरफ्तार किया गया। रघुनाथ राम से एक मोटरसाइकिल और चाकू बरामद हुआ। गौतम सागर के पास से मोटरसाइकिल और 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला।
विज्ञापन

रघुनाथ ने बताया कि उसने बाइक चौपुला चौराहे के पास से चोरी की थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा पहले से दर्ज है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें