फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। पुलिस ने बाइक चोरी करके बेचने के दो आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा गया है। आरोपियों की पहचान करुआताल गांव निवासी दुर्गा प्रसाद और मोहल्ला खेड़ा निवासी राहुल के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रामनगर चौकी के सामने वाहन चेकिंग के दौरान हरदासपुर गांव की ओर से बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की और बाइक के कागजात मांगे पर वे नहीं दिखा सके। इसके बाद उनको बाइक सहित हिरासत में लिया गया तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी सोनू उर्फ अरशद निवासी मोहल्ला गौसिया चौक के साथ मिलकर यह बाइक गाजियाबाद से चोरी की थी। वे इसे बेचने की फिराक में थे और पकड़े गए।
दूसरे जिलों में करते थे बाइक चोरी
आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे जिलों से बाइक चोरी करते हैं। मौका मिलते ही बेच देते हैं। बिक्री से मिले धन को आपस में बराबर बांट लेते हैं। पुलिस तीसरे आरोपी सोनू उर्फ अरशद की तलाश कर रही है। आरोपियों पर कई मामले पहले से दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें