फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तमंचा व चाकू संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही/दुनका। उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को पकड़कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उपनिरीक्षक रविदत्त शर्मा, नीरज कुमार व अखलेश कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। ठिरिया कल्याणपुर से म्यूड़ी गांव को जाने वाले रास्ते पर दो लोग संदिग्ध रूप से बातचीत करते हुए दिखे। पुलिस कर्मियों की घेरा बंदी के बाद दोनों अभियुक्तों की तलाशी पर दोनों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने दो माह पहले 12 नवंबर 2024 की रात हल्दी कला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला में हुई चोरी की बात को स्वीकारा। उनकी निशानदेही पर विद्यालय से चोरी किए गए दो घरेलू गैस सिलिंडर भी बरामद किए गए। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम मुख्तयार खां पुत्र इश्तियाक ख़ां व दूसरे ने नासिब ख़ां निवासी म्यूड़ी गांव बताया।
मुख्त्यार ख़ां थाना शाही में हीं दस मुकदमों में वांछित चल रहा है। दूसरा नासिब खां दो मुकदमों में वांछित चल रहा है। मामला पंजीकृत करके पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें