फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तमंचों के साथ गिरफ्तार दो अभियुक्त जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो अभियुक्तों को तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह एसएसआई सुधीर कुमार एवं नीरज कुमार अपने अधीनस्थों के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध को दबोच लिया। अभियुक्त ने अपना नाम इरशाद (40) पुत्र अकील अहमद निवासी दुनका बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक जीवित कारतूस मिला। आरोपी पर पहले से भी शाही थाने में गोकशी के चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शाही पुलिस की दूसरी टीम एसएसआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। सूचना पर पुुलिस ने बफरी बुजुर्ग वाले कच्चे रास्ते पर अवैध तमंचे के साथ बाबू पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी दुनका को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें