शाही। खेत पर लगे पांच साल पुराने पापुलर के पेड़ काटकर ले जाने की शिकायत एक किसान ने एसएसपी से की है।
नरेली रसूलपुर गांव के रहने वाले हरिराम ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका खेत फिरोजपुर गांव में है। उसके दो रिश्तेदारों के खेत भी करीब में हैं। खेत की जमीन पर पांच साल पहले पापुलर के करीब 30 पेड़ लगाए थे। वर्तमान में इन पेड़ों की कीमत करीब दो लाख के आसपास है।
चार दिन पहले दोनों रिश्तेदार पेड़ों को काटकर ले गए। घर पर जाकर शिकायत की तो दोनों ने गालियां देते हुए भगा दिया। थाने पर शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को पीड़ित एसएसपी के कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद