फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुष्कर्म की शिकार छात्रा के आत्महत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। दुष्कर्म की शिकार पॉलिटेक्निक छात्रा के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमे से एक झारखंड का निवासी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय पॉलिटेक्निक में द्वितीय वर्ष की एक छात्रा पिछली साल 28 जून को अपनी सहेली से मिलने उसके शिवनगर स्थित कमरे पर गई थी। आरोप है कि सहेली ने उसे उसके प्रेमी प्रिंस उर्फ प्रियांशु के पास यह कहकर दिल्ली भेज दिया था कि वह वहां मिल जाएगा। छात्रा जब दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची तब पता तब चला कि प्रिंस अपनी बहन की शादी में गया है। रेलवे स्टेशन पर छात्रा को बिहार निवासी गिरधारी मिल गया। गिरधारी उसे फुसलाकर एक कमरे पर ले गया जो उसने अपने दोस्त सोहेल के जरिये किराए पर लिया था। दिल्ली में गिरधारी व सोहेल ने छात्रा को कई दिन तक दुष्कर्म किया।


उधर, छात्रा की मां ने सीबीगंज थाने में सहेली खुशी, प्रेमी प्रिंस उर्फ प्रियांशु पर बेटी को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छात्रा के प्रेमी व सहेली को हिरासत में ले लिया। इनकी निशानदेही पर छात्रा को दिल्ली से खोजकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। छात्रा ने जो बयान दिए उनके आधार पर पुलिस ने प्रेमी प्रिंस उर्फ प्रियांशु व सोहेल को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। सहेली खुशी को भी कोर्ट ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद छात्रा अवसाद से नहीं निकल पा रही थी। वह परेशान रहने लगी थी, छात्रा ने 28 फरवरी 2025 को अपने ही घर में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। विवेचना में पुलिस ने दुष्कर्म करने वालों के सहयोगी के तौर पर देवगिरी उर्फ गंजे अंकल निवासी फतेहगंज पूर्वी और जुगेंद्र साब उर्फ गिरधारी निवासी थाना चल कूंचा हजारीबाग झारखंड को मुकदमे में शामिल किया। अब पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें