भमोरा। व्यापारी से मारपीट व छेड़खानी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास हमले में उपयोग में लाए गए डंडे बरामद कर लिए गए हैं।
चौकी क्षेत्र गांव निवासी दुकानदार के बेटे ने शुक्रवार को लिखाई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पिता बृहस्पतिवार की रात दुकान बंद कर दो नाबालिग बहनों के साथ घर जा रहे थे, तब आठ नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों ने लाठी व धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया था। बचाने आई उसकी बहनों के साथ छेड़खानी करते हुए आरोपियों ने कपड़े फाड़ डाले थे। चौकी इंचार्ज बल्लिया सतेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट व छेड़खानी के मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संवाद