फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलिंग काटकर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में लगा रहे थे सेंध, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 02:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

केंद्रीय कारागार टू (सेंट्रल जेल) की दीवार पर लगी लोहे की रेलिंग काटने की कोशिश की गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख जेल स्टाफ ने एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में दूसरे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बनी केंद्रीय कारागार टू में दीवार पर लगी लोहे की रेलिंग काटते दो चोर शनिवार रात जेल के सर्वर रूम के कैमरे की जद में आ गए। इनमें से एक को जेल स्टाफ ने पकड़ लिया तो दूसरे को बिथरी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट लिखकर एक आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


जेल वार्डर मुकेश चंद्र ने बिथरी पुलिस को बताया कि शनिवार को वह और सहयोगी बिल्लू राणा सर्वर रूम में थे। कैमरे से जानकारी होने पर उन्होंने मौके पर जाकर इन्हें पकड़ने की कोशिश की। यहां से एक आरोपी भाग निकला और दूसरा पकड़ा गया। पकड़ा गया आरोपी जितेंद्र को बिथरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जितेंद्र ने भागने वाले साथी का नाम रंजीत बताया। दोनों बिथरी के गांव नगीपुर के निवासी हैं। पुलिस ने रंजीत को भी हिरासत में ले लिया। 

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पूछताछ की गई तो पता लगा कि जितेंद्र और रंजीत लोहा चोरी करते हैं। पहले भी इन पर कार्रवाई हो चुकी है। इनका गांव जेल के पीछे है, ये जेल के आवासीय क्षेत्र की दीवार पर रेलिंग काटकर लोहा चोरी करने घुसे थे। जितेंद्र को जेल भेज दिया है। रंजीत से पूछताछ की जा रही है, कुछ और चोरी की घटनाओं में उसके शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें