फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक का आईफोन छीनकर ट्रांसफर किए 36 हजार रुपये, दिल्ली के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 10:54 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने जंक्शन पर एक युवक का आईफोन छीना था। यूपीआई के जरिए रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मोबाइल फोन छीनकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 36000 रुपये ट्रांसफर करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 13 जुलाई को रेलवे स्टेशन के बाहर हुई, जहां आरोपियों ने पीड़ित का आईफोन-15 और डेबिट कार्ड छीन लिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया आईफोन भी बरामद किया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर निवासी विनय कुमार ने 16 जुलाई को कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को रेलवे स्टेशन के बाहर दो अज्ञात व्यक्तियों ने कॉल करने के बहाने उनसे फोन मांगा था। स्टेशन से बाहर निकलते समय उनका फोन छीन लिया गया। मोबाइल कवर में एक्सिस बैंक का डेबिट कार्ड रखा था। इस घटना के बाद 30 मिनट के भीतर 36000 रुपये यूपीआई के जरिये विभिन्न खातों में स्थानांतरित किए गए। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया। बाद में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

विज्ञापन

अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार आरोपी मानिक चंद और समीर दिल्ली के बवाना से हैं। दोनों को रेलवे जंक्शन की नॉर्थ कॉलोनी स्थित पुरानी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया।

घटना का तरीका
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 13 जुलाई को उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास विनय कुमार को शिकार बनाया था। पहले मोबाइल बंद होने का बहाना बनाकर फोन लिया, कचहरी रोड पर डरा-धमकाकर फोन छीन लिया। उन्होंने डेबिट कार्ड रास्ते में फेंक दिया। इससे पहले मोबाइल का लॉक खोलकर 36,000 रुपये यूपीआई के माध्यम से दूसरे खातों में भेज दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें