फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में छात्र की शर्मनाक करतूत, एआई से छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाकर की वायरल

Tue, 21 Jul 2026 10:24 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News:  बरेली में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक स्कूल के छात्र ने एआई का उपयोग कर सहपाठी छात्राओं की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। एक पीड़िता की मां ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर स्थित प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से सहपाठी छात्राओं की तस्वीरों को अश्लील बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पीड़ित की ओर से साइबर थाने में रिपोर्ट कराई गई है। आरोपी छात्र वकील का बेटा है।

विज्ञापन


मुरादाबाद में तैनात इंस्पेक्टर का परिवार बरेली में रहता है। उनकी पत्नी ने साइबर थाने में रिपोर्ट कराई कि उनकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। किसी ने उनकी बेटी और उसकी सहेलियों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से उनकी तस्वीरें चुराईं। इन तस्वीरों को एआई से अश्लील बनाकर दो फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल कर दिया। 

छात्रा ने अपने भाई को बताया, तब आरोपी का चला पता 
पता चलने पर छात्राओं ने रिपोर्ट कर अकाउंट को बंद करवा दिया। इसके तुरंत बाद आरोपी ने दूसरा अकाउंट बनाकर तस्वीरें फिर से वायरल कर दीं। इंस्पेक्टर की बेटी ने यह बात अपने बड़े भाई को बताई तो उसने आरोपी के मोबाइल नंबर की जानकारी कराई। पता लगा कि यह नंबर 12वीं के ही दूसरे सेक्शन के एक छात्र का है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: शादी के आठ माह बाद विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, पति बोला- बीमारी से गई जान

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि नाबालिग छात्राओं के अश्लील कंटेंट बनाने का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी भी उसी स्कूल का विद्यार्थी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में साबित हुआ है कि उसी ने ये हरकत की है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी छात्र ने बंद किया घर, पुलिस पर भौंकने लगे पालतू कुत्ते
प्रतिष्ठित स्कूल की छात्राओं की एआई आधारित अश्लील फोटो वायरल करने का आरोपी छात्र बेहद शातिर है। जब पुलिस उसके घर गई तो उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कई कुत्ते छत और अंदर से भौंकने लगे। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस उससे बात नहीं कर सकी। आसपास के लोगों ने बताया कि घर में खूंखार कुत्ते पल रहे हैं। तब पुलिस लौट आई।

एसपी क्राइम मनीष सोनकर ने यह जानकारी एसएसपी को दी तो उन्होंने कानूनी तरीका अपनाने का निर्देश दिया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकेगी। सबसे पहले पुलिस उसकी उम्र की जानकारी करेगी। उसी के आधार पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। हालांकि वकील पिता उसे नाबालिग और नासमझ बताकर बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कई दिन से कर रहा था हरकतें
स्कूल में कई दिनों से अंदरखाने छात्र की हरकतें चल रही थीं। छात्राओं ने जब अपने अश्लील फोटो देखे तो हैरत में पड़ गईं। इंस्पेक्टर की बेटी इतनी झेंप गई कि अपने माता-पिता को यह घटनाक्रम नहीं बता सकी। उसने बड़े भाई को हिचकते हुए ये सब बताया। शुरुआत में छात्राएं इसे किसी बाहर व्यक्ति की हरकत मान रही थीं, लेकिन जब पता लगा कि उन्हीं की कक्षा के दूसरे सेक्शन में पढ़ने वाले लड़के ने यह किया है तो अवाक रह गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें