फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किशोर का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बरेली)। कस्बे से किशोर का अपहरण कर पांच लाख की फिरौती मांगने के दो आरोपियों राकेश कुशवाहा और नीरज कुशवाहा को पुलिस और एसओजी की टीम ने झांसी गिरफ्तार किया है। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से दो फोन और कार बरामद की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी रीना देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे देवेंद्र (15) का बुधवार को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। कुछ देर बाद उनके पति सुभाष के फोन पर कॉल करके पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। रकम न देने पर आरोपी बेटे की हत्या की धमकी देने लगे।
जानकारी के बाद एसओजी और पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से 24 घंटे में खुलासा कर दिया। झांसी के थाना गुरसराय क्षेत्र के लोहिया पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध अवस्था में खड़ी कार से देवेंद्र को खोज लिया गया। कार में सवार झांसी के गुरसराय के मोहल्ला मातवाना निवासी राकेश कुशवाहा और नीरज कुशवाहा को भी पकड़ लिया गया। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें