यह था मामला
नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी तुलाराम गंगवार एसएसटी इंटर कॉलेज के प्रबंध निदेशक और माध्यमिक वित्त विहीन महासभा के जिलाध्यक्ष हैं। रविवार शाम चार बजे वह नगर पालिका परिषद के मोहल्ला गंगवार कॉलोनी के सभासद के पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान भूमि पर अपनी गाड़ी से निकले थे। वह जैसे ही कस्बे के पनघैली नदी के पुल पर पहुंचे।
उसी बीच एक सफेद रंग की गाड़ी ने ओवरटेक किया। वह जैसे ही श्मशान भूमि के गेट पर पहुंचे तो कार सवारों ने शिक्षक नेता की गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद गाड़ी में तोड़फोड़ कर बरखन की ओर भाग गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। घटना के बाद क्योलड़िया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।