फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निमोनिया की चपेट में मिले जुड़वा बच्चे, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुखार से तप रहे थे मासूम, सांस लेने में भी हो रही थी परेशानी
विज्ञापन


बरेली। मौसम में बदलाव बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे जुड़वा बच्चों में निमोनिया की पुष्टि हुई। दोनों को तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, वार्ड में भर्ती आठ बच्चों में पांच निमोनिया और तीन कोल्ड डायरिया से पीड़ित रहे।
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड की इंचार्ज के मुताबिक रिछा निवासी मुकीम बृहस्पतिवार को डेढ़ वर्ष के जुड़वा बच्चे मेहर और अहमद को लेकर इलाज के लिए पहुंचे थे। पिता के अनुसार बच्चों को तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। स्थानीय मेडिकल स्टोर और क्लीनिक पर इलाज कराने से हालत में सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार सुबह जब बच्चों की हालत गंभीर हुई तो उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जांच में दोनों में निमोनिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनको हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन परिजन जाने से आनाकानी करते रहे। तब उन्हें बीमारी की गंभीरता के बारे में बताया गया। तब उन्होंने हायर सेंटर जाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


बदलते मौसम में बच्चों की निगरानी जरूरी
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप के मुताबिक मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों की सेहत के प्रति जरा सी भी अनदेखी भारी पड़ती है। दिन में धूप निकलने पर भी हल्के गर्म कपड़े पहनाएं। सुबह-शाम खुले में न रहने दें। तबीयत बिगड़ने पर पैरासिटामॉल के अलाव कोई अन्य दवा न दें। बुखार के साथ सर्दी, जुकाम हो तो बगैर देरी किए डॉक्टर को दिखाएं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें