फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे लोगों की लिस्ट बनाकर पुलिस अधिकारियों को किया ट्वीट

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

देवरनिया के राहली गांव के बताए गए लोग, जांच में जुटी पुलिस

बरेली। दिल्ली और अन्य जिलों से आए लोगों से कोरोना संक्रमण के डर के चलते लोग सतर्क हो गए हैं। अपने इलाकों में बाहर से आए लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को दे रहे हैं। अब एक व्यक्ति ने देवरनिया क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली और अन्य जगहों से लौटे कुछ लोगों की लिस्ट बनाकर, उसे पुलिस अधिकारियों के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीजी अविनाश चंद्र समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के ट्विटर हैंडल पर 28 लोगों के नाम की एक लिस्ट ट्वीट की गई। इतना ही नहीं संक्रमण फैलने का डर लोगों में इतना है कि यही लिस्ट अंतरराष्ट्रीय संगठन डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य मंत्रालय को भी भेजी गई। पोस्ट डालने वाले व्यक्ति ने बताया कि यह लोग हाल ही में दिल्ली, सूरत व अन्य जगहों से देवरनिया क्षेत्र के रोहली गांव लौटे हैं। सभी लॉकडाउन का पालन न करते हुए गांव में घूम रहे हैं। इसके चलते गांव में तनाव का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें