बरेली। प्रियदर्शिनी नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में 14 से 28 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन बुधवार को प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर हुआ। पुरस्कार राशि विजेताओं के खातों में भेजी गई।
हिंदी टिप्पणी लेखन, अनुवाद प्रतियोगिता में सहायक अधीक्षक तुषार पाठक, वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक मिथुन कुमार, बृजेश सिंह, श्रुतिलेख में सहायक अधीक्षक कौशल सिंह, रुपाली, वरिष्ठ अधीक्षक हरीश खन्ना, राजभाषा ज्ञान में सहायक अधीक्षक मनीष कुमार सिंह, वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक मोहम्मद आतिर अंसारी, ओएसडी आशीष कुमार और सहायक अधीक्षक राजेश कुमार, हिंदी काव्यपाठ में आशुलिपिक अनन्या लवानिया, वरिष्ठ अधीक्षक धर्मवीर सिंह, सहायक अधीक्षक संजय पांडेय क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह ने किया। यहां क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह, सहायक पासपोर्ट अधिकारी संदीप शुक्ला, अतुल कुमार, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।