बरेली। डेलापीर स्थित बंधन बैंक की शाखा के प्रबंधक की ओर से इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई गई है। इसमें एक व्यक्ति पर 17 जनवरी की रात में बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करने का आरोप है। संबंधित व्यक्ति के कार्ड की डिटेल भी पुलिस को सौंपी गई है।
डेलापीर स्थित बंधन बैंक की शाखा के प्रबंधक अंकित सक्सेना ने बताया कि कुछ दिन पहले रात 11 बजे एक युवक उनके बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने पहुंचा। उसने एटीएम से कैश चोरी करने के लिए सरिया और हथौडे़ का इस्तेमाल किया। इससे एटीएम क्षतिग्रस्त हो गया। युवक की हरकत एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शाखा प्रबंधक ने फुटेज देखकर रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही उस एसबीआई कार्ड की डिटेल भी सौंपी है, जिसे उस वक्त मशीन में लगाया गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व रिकॉर्ड के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।