फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे से ट्रक चोरी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे में नेशनल हाईवे से ट्रक चोरी हो गया। पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस उसे टहलाती रही। चालक अपना ट्रक काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिला। पीड़ित ने कोर्ट में वार दायर किया। कोर्ट के आदेश पर फरीदपुर पुलिस ने ट्रक चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


फरीदपुर में वाहन चोर गैंग सक्रिय है। नगर से आए दिन बाइकें चोरी होती रहती हैं। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बुझिया जनूबी निवासी प्रमोद कुमार स्वयं का ट्रक चलाते हैं। विगत 30 अगस्त की शाम हरदोई से माल उतार कर भोजीपुरा जा रहे थे। रात में करीब 10 बजे चलते ट्रक से अचानक पीछे से कुछ आवाज आने लगी। पीड़ित ने ट्रक को फरीदपुर नगर में नेशनल हाईवे पर अंबे कोल्ड स्टोर के समीप खड़ा कर उतर कर देखने लगा, उसे कुछ नहीं पता चला। वह रात में ही ट्रक छोड़ कर मिस्त्री को देखने चला गया। वापस आया तो उसे वहां पर ट्रक नहीं मिला।
पीड़ित उसी समय तत्काल फरीदपुर थाने पहुंचा। रात में ड्यूटी पर पुलिस कर्मियों ने अधिक रात होने की बात कह कर उसे सुबह थाने आने को कह दिया। सुबह जब थाने पहुंचा, तब भी पुलिस उसे टहलाती रही। फरीदपुर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें