फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गृह कलह के चलते विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते घर में रखी कीटनाशक दवाई पीकर जान दे दी है। मायके वालों ने महिला का पोस्टमार्टम कराया है। यद्यपि अंतिम संस्कार के बाद दोनों पक्षों में फैसला भी हो गया है।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया गौरी शंकर निवासी गुलाब सिंह की पत्नी शांति देवी ने शनिवार को पारिवारिक कलह के चलते घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। तभी रास्ते में शांति देवी (25) ने दम तोड़ दिया।
रविवार की शाम अंतिम संस्कार के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। महिला के दो छोटे बच्चे हैं, एक पुत्र व एक पुत्री। इस मामले में चौकी प्रभारी बड़ागांव राजेश रावत ने बताया कि किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें