फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिहार से 17 लाख रुपये की अफीम खरीदकर लाया ट्रक का हेल्पर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 29 Jan 2026 03:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस की टीम ने बुधवार रात गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे 696 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी ये अफीम बिहार के छपरा से खरीद कर लाया था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना इलाके का ट्रक हेल्पर बिहार के छपरा से 17 लाख रुपये की अफीम खरीदकर शहर में सप्लाई करने के लिए लाया था। गश्त के दौरान बारादरी थाना पुलिस ने हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हेल्पर का एक साथी भाग गया। पुलिस ने आरोपी हेल्पर के पास से 696 ग्राम अफीम बरामद की है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर इंसपेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय बुधवार रात टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सम्राट अशोक नगर वाले रास्ते से थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम भीमपुर कठौती निवासी नेमसिंह को पकड़ लिया। नेमसिंह के पास से पुलिस ने 696 ग्राम अफीम बरामद की। 

छपरा निवासी युवक से खरीदी थी अफीम 
नेमसिंह से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक पर हेल्पर की नौकरी करता है। इस दौरान बिहार के एक ढाबे पर जिला छपरा डाल्टनगंज निवासी प्रदीप यादव से दोस्ती हो गई। प्रदीप यादव ने अच्छी कमाई का झांसा देकर तस्करी करने को कहा। प्रदीप को कुछ रुपये देकर अफीम खरीदकर ले आया और बाकी रुपये ऑनलाइन माध्यम से शहर आकर प्रदीप को ट्रांसफर कर दिए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नेमसिंह अफीम बेचने की फिराक में था। गश्त के दौरान पुलिस ने नेमसिंह को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाने में नेमसिंह और छपरा के प्रदीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी के पास अफीम खरीदने के लिए रुपये कहां से आए, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें