फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, चालक की मौत, हेल्पर गंभीर घायल

Tue, 19 Nov 2024 03:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क हादसा हो गया। बिलवा पुल के पास खड़े ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया, जिससे चालक की मौत हो गई। हेल्पर घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर से हरियाणा जा रहा ट्रक बिलवा पुल के पास खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई। उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना गढ़ियारंगीन के गांव उमड़ासर निवासी 28 वर्षीय इस्माइल पुत्र जलालुद्दीन ट्रक चालक था। बीती रात वह शाहजहांपुर से ट्रक लेकर हरियाणा जा रहा था। इस दौरान बिलवा पुल के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से उसका ट्रक टकरा गया। हादसे में इस्माइल की मौके पर मौत हो गई। 

उसके साथ चल रहा हेल्पर डब्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस्माइल चार भाई और दो बहन थे। उसकी मौत से मां सबीना का रो-रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें