बरेली। रामगंगा तट पर आयोजित चौबारी मेला सोमवार को भी खरीदारों से गुलजार रहा। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में झूला झूलने की होड़ रही। मीना बाजार में महिलाओं ने खूब खरीदारी की। मंगलवार को मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
आस-पास के गांवों और कस्बों के लोग मेले में खरीदारी के लिए पहुंचे। महिलाओं ने शृंगार के सामानों की खरीदारी की। गृहस्थी के लिए जरूरी सामान भी खरीदे। बच्चे खिलौनों की खरीदारी करते रहे। इस बीच लोगों ने चाट, पकौड़ों का स्वाद भी लिया। मेला प्रबंधक श्यामवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न 2 बजे मेले का समापन होगा। नखासा रविवार को ही समाप्त हो चुका है। मेले में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगे सामाजिक संगठनों के शिविरों का भी समापन हो गया है। संवाद