फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार-पूरनपुर हाईवे पर ट्रक और पिकअप वाहन की टक्कर, दो लोग गंभीर घायल

Fri, 13 Jan 2023 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में खुटार-पूरनपुर हाईवे पर शुक्रवार को हादसा हो गया। दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास मे ट्रक चालक ने सामने से आ रहे पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
पिकअप से टकराया ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में खुटार-पूरनपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह गांव ढकना मोड़ के पास ट्रक और पिकअप वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वाहन का चालक और हेल्पर गंभीर घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।  

विज्ञापन


मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के गांव कमलपुरी निवासी जुल्फिकार पिकअप वाहन चलाते हैं। उनके साथ वाहन पर मुरादाबाद के ही गांव रामनगर निवासी शाने आलम हेल्पर हैं। बृहस्पतिवार को वह पिकअप में घरेलू सामान लादकर जनपद लखीमपुर के गांव खमरिया गए थे। शुक्रवार सुबह वापस मुरादाबाद जाते समय खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गांव ढकना मोड़ के पास पूरनपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। 

ट्रक चालक ने ओवरटेक किया था 

पिकअप अपनी साइड में थी, लेकिन ट्रक किसी वाहन को ओवरटेक करते समय पिकअप वाली साइड में आकर टकरा गया।  हादसे में जुल्फिकार और शाने आलम गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर जुल्फिकार और शाने आलम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पिकअप और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें