फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले की जांच कर रही पुलिस

Sun, 09 Aug 2026 01:54 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप पर रुपये लेने का आरोप लगाने वाली महिला ने अपना बयान बदल दिया है। लेकिन सपा नेता की मुश्किलें फिर भी कम नहीं हुई हैं। पुलिस अब धमकी देने के आरोप की जांच करेगी। महिला ने सपा नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था। 
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में महिला से भाई के एक्सीडेंट का मामला रफादफा कराने के मामले में रुपये लेने के आरोप में फंसे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। महिला ने पुलिस को बयान दिया है कि जो एक लाख बीस हजार रुपये शिवचरण कश्यप ने लिए थे, वो वापस कर दिए हैं। हालांकि कैंट थाने के एसएसआई इस बिंदु पर भी जांच कर रहे हैं कि सपा नेता ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन

शांति विहार निवासी शीतल ने पहले तहरीर में आरोप लगाया था कि कांधरपुर निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने उनके भाई हर्ष को दुर्घटना के मुकदमे में बचाने के नाम पर पुलिस और जेल का भय दिखाकर उससे 1.20 लाख रुपये ले लिए। महिला काफी गरीब है। उसने 70 हजार रुपये आभूषण गिरवी रखकर व 50 हजार रुपये रिश्तेदारों से लेकर दिए थे। 16 जुलाई की शाम छह बजे शिवचरन कश्यप के आवास पर रकम दी गई। बाद में रुपये वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगे। 
विज्ञापन

धमकी देने के आरोप की होगी जांच 
महिला का यह भी आरोप कि रकम वापस मांगने पर उन्हें धमकी दी गई। हालांकि अब महिला ने बयान बदल दिया है। उसने कहा है कि जब उसने थाने में तहरीर दी तो सपा नेता ने बुलाकर पूरी रकम वापस कर दी। साथ ही रुपये देते हुए वीडियो भी बनाया। महिला से कहा कि वह कहीं कुछ न करे। ऐसा करके भी पूर्व जिलाध्यक्ष फंस गए हैं। पुलिस का मानना है कि रुपये वापस करने से भी रुपये लेने की पुष्टि हो रही है। महिला को जान से मारने की धमकी की जांच भी बाकी है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें